नायका आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

किसी भी IPO शेयर एलॉटमेंट कि स्टेटस को चेक करने के लिए आप इनके रजिस्ट्रार वेबसाइट लिंक की मदद से आसानी से कर सकते हैं। IPO शेयर एलॉटमेंट्स स्टेटस को चेक करने की वेबसाइट्स हैं: Link Intime, Kfintech और Bigshare.com और आप इन तीनों में से किसी भी वेबसाइट पर जाकर IPO शेयर एलॉटमेंट स्टेटस को चेक कर सकते हैं।

यदि आपने नयका की आईपीओ(IPO) में अप्लाई किया है तो हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे कि इनके अलॉटमेंट स्टेटस को आप कैसे चेक कर सकते हैं।

Nykaa आईपीओ शेयर एलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

नायका एक भारतीय इ-कॉमर्स कंपनी है। इसका हेड क्वार्टर मुंबई (महाराष्ट्र) में स्थित है। Nykaa की सर्विसेज केवल ऑनलाइन शॉपिंग तक ही नहीं बल्कि व्यापारियों के लिए भी एक प्लेटफार्म प्रदान करता है। इस कंपनी का निर्माण वर्ष 2012 में हुआ था।

यदि हम बात करें Nykaa के ग्रे मार्केट प्रीमियम की तो यह पहले से काफी बढ़ चुका है। पहले इस कंपनी का ग्रे मार्केट प्रीमियम था लगभग ₹570 और अब यह बढ़कर हो गया है ₹680। यानी एक शेर ग्रे मार्केट प्रीमियम हो गया है 680 और यह 12 शेयर का लॉट है जिसका मतलब है लगभग ₹8160 एक लॉट पर फायदा हो सकता है।

एलॉटमेंट स्टेटस (Status) कैसे चेक करें?

Nykaa की शेयर सेल अलॉटमेंट की सब्सक्रिप्शन 28 अक्टूबर 2021 को खुली थी और नवंबर 1 को पूरी हुई थी और अब बोली दाता Nykaa IPO शेयर एलॉटमेंट स्टेटस इसकी (Nykaa) रजिस्ट्रार वेबसाइट लिंक पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसका स्टेटस चेक करने के लिए आपको इन बातों का ध्यान रखना होगा:

  • इसके अलॉटमेंट की डेट है 8 नवंबर 2021 और 11 नवंबर को यह शेयर मार्केट में लिस्ट हो जाएगा।
  • स्टेटस चेक करने के लिए आपको Nykaa की ऑफिशियल रजिस्ट्रार पर जाना होगा। इसकी ऑफिशल वेबसाइट लिंक है: https://linkintime.co.in/MIPO/Ipoallotment.html
  • ऊपर दी गई ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करते ही इसका होम पेज खुल जाएगा।

nykaa ipo allotment statu

  • होम पेज पर आपको Nykaa आईपीओ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा या फिर आईपीओ के नाम से ही ऑप्शन आपको मिल जाएगी।
  • इसके बाद आपको तीन से चार ऑप्शंस दिखाई देंगे जैसे एप्लीकेशन नंबर(app no.), Pan no. DP Client ID, Account no./IFSC. आप इनमें से अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी ऑप्शन चुनकर उसे भर लें जैसे इनमें से पैन कार्ड का ऑप्शन एक आसान ऑप्शन होगा। पैन नंबर ऑप्शन सेलेक्ट कर कर अपने पैन कार्ड का नंबर डाल दें।

इसके बाद कैप्चा डालकर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। सबमिट पर क्लिक करते ही आपको शेयर अलॉटमेंट का स्टेटस मिल जाएगा। यदि आपका IPO अलॉट हो चुका होगा तो आपकी स्क्रीन पर 12 शेयर अलॉट हो चुके हैं ऐसी इंफॉर्मेशन आ जाएगी और यदि आप का आईपीओ अलॉटमेंट हुआ है तो जीरो शेयर एलॉटेड जैसी जानकारी आपको मिल जाएगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*