Yono SBI Forgot Username And Password Reset कैसे करे?

दोस्तों, आजकल ऑनलाइन पेमेंट, नेट बैंकिंग जैसी बैंकिंग सर्विसेस का इस्तेमाल करना एक आम बात है।ग्राहकों की सुविधा के लिए मार्केट में कई वेबसाइट्स और एप्लीकेशंस मौजूद हैं। उन्हीं में से एक है, योनो एसबीआई। योनो एसबीआई की मदद से बैंक ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड, ऑनलाइन शॉपिंग, टिकट बुक, एफडी अकाउंट खोलने जैसी कई ज़रूरी प्रक्रियाओं में मदद करता है।

तो दोस्तों, अगर आप योनो एसबीआई का प्रयोग करते हैं और किसी कारन उसका Username और पासवर्ड भूल गए हैं, और पर आपको ये जानना है कि Yono SBI Forgot Username and Password Reset कैसे करे, तो आज का आर्टिकल आपके लिए उपयोगी होगा।

Yono SBI Forgot Username and Password Reset kare

इसके लिए सबसे पहले आपको Username पता करना होगा। उसके बाद उसी Username की मदद से आपको नया पासवर्ड बनाना होगा। चलिए जानते हैं ये सब कैसे होगा:

Yono SBI Forgot Username Reset करे

स्टेप 1. सबसे पहले क्रोम ब्राउज़र में जाएं। उस पर जाकर ऑनलइन एसबीआई सर्च कर लें। फिर आप एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। आपके सामने जो पेज खुलेगा, इस पर Personal banking का ऑप्शन मिलेगा। उसके नीचे मौजूद Login ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर Continue to login वाले ऑप्शन कर क्लिक कीजिए।

forgot username login password onlinesbi

वहां आपसे कुछ जानकारियां मांगीं जाएंगी। इनमें आपको Username और Password भरने का ऑप्शन दिखेगा। उनके बगल में “Forgot Username/Login Password” का विकल्प भी मिलेगा। आप उस पर Click कर दें।

स्टेप 2. नए पेज में “Forgot My Login Password” वाली स्पेस दिखेगी। आपको सबसे पहले अपना Username “Forgot” करना है। इसके लिए आप “Forgot My Login Password” पर क्लिक करें। यहां क्लिक करने पर, दूसरे नंबर पर “Forgot Username” का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करें।

forgot username onlinesbi

फिर “Next” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3. इसके बाद आपसे कुछ ज़रूरी जानकारियां जैसे कि CIF Number, Country, Registered Mobile Number आदि मांगी जाएंगी। आपको बता दें कि CIF Number आपके बैंक अकाउंट के नीचे मेंशन किया होता है। फिर आप लास्ट में इमेज में लिखे Text को fill कर सबमिट कर दें।

forgot login username onlinesbi

स्टेप 4. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे आपको दिए गए स्पेस में भरना है। इसके बाद Confirm वाले ऑप्शन को क्लिक कर दीजिए।

otp to get sbi username

फिर स्क्रीन पर Username दिखाया जाएगा।

sbi username

Yono SBI Forgot पासवर्ड Reset करे

स्टेप 1. दोस्तों, Forgot Password को  Reset करने के भी लगभग ऐसे ही स्टेप्स हैं। आपको सबसे पहले ब्राउजर पर ऑनलाइन एसबीआई सर्च करना होगा। फिर एसबीआई की ऑफिशियल साइट पर पहुंच कर Personal banking के नीचे मौजूद Login ऑप्शन को क्लिक करें। “Continue to Login” पर क्लिक करना होगा। उसके बाद “Forgot Username/Login Password” के विकल्प पर Click कर दें।

forgot username login password onlinesbi

स्टेप 2. उसके बाद आपको “Forgot My Login Password” को सेलेक्ट करके Next बटन पर क्लिक करना होगा।

forgot my login password onlinesbi

स्टेप 3. इसके बाद आप अपना Username जो पिछले पार्ट में रिकवर किया था उसे दाल दे। फिर आपको Account number और Country डालें। इसके बाद आप अपना Mobile number साथ आपका Date of Birth भी मांगा जाएगा। सभी जानकारियों को भर दें।

forgot login password onlinesbi

अंत में Captcha code डालें और Submit कर दें।

स्टेप 4. फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे आपको दिए गए स्पेस में भरना है। इसके बाद Confirm वाले ऑप्शन को क्लिक कर दें।

 

otp to get sbi login password

स्टेप 5. यहां आपको तीन ऑप्शंस मिलेंगे। आपको अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक विकल्प को चुनें। अगर आपने “ATM Card Details” वाले ऑप्शन को चुना है तो उस पर क्लिक करने के बाद “Submit” पर क्लिक करें।

sbi password reset using atm card details

स्टेप 6. इसके बाद आपके स्क्रीन पर Active Cards, Other Cards जैसे सारे डिटेल्स आ जाएंगे। आपको एक्टिव कार्ड्स वाले ऑप्शन पर क्लिक करके “CONFIRM” पर क्लिक करना है।

confirm atm card onlinesbi
स्टेप 7. इसके बाद आपको Debit Card Validation करना पड़ेगा। वहां आपसे ज़रूरी जानकारियां मांगी जाएंगी। उन डिटेल्स को भरने के बाद “PROCEED” वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

debit card validation onlinesbi

स्टेप 8. इसके बाद आप अगले पेज पर redirect हो जाएंगे। वहां आपको “Enter New Login Password” और “Confirm New Login Password” के ऑप्शंस मिलेंगे। यहां आप अपने हिसाब से पासवर्ड बना सकते हैं। ऊपर बताए गए दोनों ऑप्शंस में सेम पासवर्ड डालें।

set new login password onlinesbi

इसके बाद आप login कर पाओगे। Login करने के लिए आपको yono SBI application पर जाना होगा। वहां आपको अपना Username और Password फिल करना है। इसके बाद Login वाले option पर क्लिक करना होगा।

तो दोस्तों, हमने आपको Yono SBI Forgot Username and Password Reset कैसे करे, इसकी जानकारी विस्तार से दी। उम्मीद है, आपको बताए गए स्टेप्स समझ आए होंगे। ऐसी तमाम जानकारियों के लिए हमारी साइट पर ज़रूर आएं।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*